फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Feed nutritious diet to pregnant women: DM

गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाए- डीएम

Thu, 31 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Feed nutritious diet to pregnant women: DM
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 30द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में बिटावदा गांव में सरकारी योजनाओं की जानकारी देती ड? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार खिलाएं : डीएम
विज्ञापन

बुढ़ाना। बिटावदा गांव में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ग्रामीणों को अपने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार खिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को जल बचाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने व सफाई का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने गांव की समस्याएं भी सुनीं।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे बुधवार को क्षेत्र के गांव बिटावदा पहुंची। गांव के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने सबसे पहले राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। शौचालय में गंदगी मिलने से नाराज जिलाधिकारी ने स्कूल के इंचार्ज अध्यापक तेजेंद्र सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। ग्रामीणों की पंचायत में जिलाधिकारी ने दो महिलाओं की गोद भराई की। कार्यक्रम के बाद कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार खिलाएं। बच्चों को कुपोषण से बचाए।ं उन्होंने गांव वालों को जीवन में जल का महत्व बताते हुए जल बचाने के लिए प्रेरित किया। गांव वालों को प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आपके घर, परिवार व गांव में स्वच्छता व सफाई रहेंगी तो बीमारी नहीं आएगी। जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकें युवक व युवतियों को अपना वोट बनवाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव की खसरा व खतौनी दुरुस्त है। राजस्व विभाग का सभी रिकार्ड पूरा है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। चकबंदी विभाग की शिकायतें सुनकर वे नाराज हुई। उन्होंने कहा कि दोबारा शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। ग्राम प्रधान मंगलू ने जिलाधिकारी को गांव के तालाबों के पानी की निकासी की समस्या से अवगत कराया। राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापकों की नियुक्ति करवाने की अपील की। इस मौके पर एडीओ पंचायत मुकुट राज, सीओ विजय प्रकाश सिंह व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सैय्यद यासिर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed