फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Feed jaggery-sugar and lentils to children

Muzaffarnagar News: बच्चों को खिलाएं गुड़-शक्कर और दाल रोटी

Sat, 17 Dec 2022 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Feed jaggery-sugar and lentils to children
गुड़ - फोटो : iStock
मुजफ्फरनगर में सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना में उड़ान नाम से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने कहा कि बच्चों के भोजन से फास्टफूड को कम करना होगा। चीनी की जगह गुड़, शक्कर, दूध, मट्ठा, सादी रोटी, दाल और अच्छा नाश्ता करके स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यशाला में डॉ. गीतांजलि वर्मा, डॉ. समृद्धि त्यागी, डॉ. अश्वमेध सिंह बालियान और डॉ. निधि मलिक शामिल हुए। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक बदलाव की जानकारी दी।

विज्ञापन


इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चों का भविष्य संवारते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने बाद भी अभिभावक अपनी जिम्मेदारियों शिक्षकों के साथ मिलकर समन्वय से निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान स्कूल में बालिकाओं व माताओं के लिए निशुल्क हीमोग्लोबिन टेस्ट की व्यवस्था की गई। इसमें 450 से ज्यादा बालिकाओं व महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। इस मौके पर नीरज बालियान, बबली आर्या, संदीप मलिक, डोली चौधरी, जितेंद्र बालियान और संदीप चौहान मौजूद रहे। प्रबंधक संदीप मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed