{"_id":"61044f0a8ebc3e09300c6db8","slug":"fear-of-conversion-of-missing-girls-fierce-ruckus-in-the-police-station-muzaffarnagar-news-mrt549766440","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवतियों के धर्मांतरण की आशंका, थाने में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवतियों के धर्मांतरण की आशंका, थाने में जमकर हंगामा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव अलमासपुर से कई दिन से लापता युवतियों के धर्मांतरण की आशंका को लेकर शुक्रवार शाम कोतवाली में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने कथित धर्मांतरण कराने वाले चर्च पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई युवती नहीं मिली। बाद में लापता युवतियां भोपा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी से मिलीं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर से सटे गांव अलमासपुर निवासी चार सगी बहनें और एक रिश्तेदार युवती कई दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गईं थीं। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार शाम हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उक्त पांचों युवतियों का शहर के रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में धर्मांतरण करा दिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ बताए गए चर्च पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई भी युवती नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से युवतियों की तलाश की, तो उनकी लोकेशन भोपा क्षेत्र के एक गांव में उनकी रिश्तेदारी में मिली। पुलिस टीम ने रात उक्त गांव में दबिश देकर पांचों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया, जिन्हें उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। मामले में धर्मांतरण की आशंका को लेकर पुलिस इसकी जांच कर रही है।