{"_id":"5ed3de638ebc3e908644f25a","slug":"father-son-clash-in-harvest-dispute-muzaffarnagar-news-mrt4842244134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल कटवाने के विवाद में पिता-पुत्र भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल कटवाने के विवाद में पिता-पुत्र भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल कटवाने के विवाद में पिता-पुत्र भिड़े
भोपा। योगेंद्रनगर में पारिवारिक जमीन पर खड़ी फसल कटवाने के विवाद में पिता-पुत्र आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से इकट्ठा हुए लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के मजरा योगेंद्रनगर निवासी ऋषिपाल का अपने बेटों अक्षय उर्फ डिंपल व पुष्पेंद्र उर्फ राहुल से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद का कारण ऋषिपाल की पत्नी तारा के नाम पर दर्ज तीन बीघा कृषि भूमि है, जिसमें ईख की फसल खड़ी थी। बेटों का आरोप है कि पिता ऋषिपाल ने मां तारा की जमीन में बोई गई फसल अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर काट ली। रविवार दोपहर इसे लेकर पिता-पुत्रों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों से लोग इकट्ठा हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में एक पक्ष से ऋषिपाल के साथ ही उसका चचेरा भाई मेनपाल और दूसरे पक्ष से पुष्पेंद्र व अक्षय समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि शाम तक किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।