फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father-son accused of cheating arrested, licensed pistol recovered

Muzaffarnagar News: ठगी करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल बरामद

Sat, 04 Feb 2023 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Father-son accused of cheating arrested, licensed pistol recovered
सीबीआई में इंस्पेक्टर और बेटे को प्रापर्टी डीलर बताकर की थी ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खुद का सीबीआई में इंस्पेक्टर और बेटे को प्रॉपर्टी डीलर बताकर ठगी करने वाले पित-पुत्र को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कई दिन पहले धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। एक लाइसेंसी पिस्टल भी आरोपियों से बरामद हुई हैं।
शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि चरथावल रोड़ पर मिमलाना पुल से धोखाधड़ी के मामले के फरार आरोपी नरेंद्र सिंह निवासी सिसौली, थाना भौरांकला ( वर्तमान निवासी बुढ़ाना मोड़ खांजापुर, शहर कोतवाली) और उनके बेटे सुधांशु उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, छह कारतूस, लाइसेंस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। आरोपियों ने गैंग बनाया हुआ हैं, जो लोगों को सीबीआई में इंस्पेक्टर व अपने बेटों को प्रापर्टी डीलर बताकर ठगी हैं। 19 जनवरी 2023 को थाना रामराज के गांव पुट्ठी इब्राहिम निवासी अनीता के साथ जमीन और प्लाट दिलवाने के नाम 30 लाख रुपये ठग लिए थे। इस शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को वर्ष 2019 से नवीनीकरण नहीं कराया गया है। साथ ही पिस्टल को अपने पुत्र सुधांशु को दिया हुआ था। आरोपियों ने महिला अनीता को अपनी इसी पिस्टल से जान से मारने की धमकी दी थी। पिस्टल भी संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। इसकी अलग से जांच कराई जा रही हैं। नरेंद्र के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed