फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father's murderer son sent to jail

जेल भेजा पिता का हत्यारोपी बेटा

Wed, 16 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Father's murderer son sent to jail
चरथावल पुलिस की गिरफ्त में पिता का हत्यारोपी बेटा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जेल भेजा पिता का हत्यारोपी बेटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आला कत्ल लकड़ी की मेज के पाए की बरामदगी के बाद आरोपी पुत्र को सलाखों के पीछे भेज दिया। उधर, गांव में मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक ज्ञानामाजरा रोड़ान गांव में सोमवार को हुई सेवानिवृत्त सूबेदार गुलाब सिंह की हत्या में नामजद आरोपी बेटे अमरदीप को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया। आरोपी ने जिस लकड़ी की मेज के पाए से पिता पर हमला किया था, पूछताछ के बाद रात्रि में पुलिस को बरामद करा दिया। पुलिस ने बताया आरोपी पूरी रात हवालात में शांत रहा। परिजनों की गुहार लगाने के बाद प्रशासन ने रात्रि में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। रात दो बजे मोर्चरी से शव गांव पहुंचा था। परिजनों ने मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रुपये नहीं देने से खिन्न बेटे अमरदीप ने पिता पर मेज के पाए से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद नहर पुल से आरोपी को हिरासत में लिया था। पूर्व सैनिक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। आरोपी भाई के खिलाफ बड़े भाई तरसेम सिंह ने पिता की हत्या करने का मुकदमा कायम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed