{"_id":"631a09f8866b987ec30aaaf4","slug":"father-of-state-in-charge-of-bhakiyu-tomar-youth-went-missing-under-suspicious-circumstances-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाकियू तोमर (युवा) के प्रदेश प्रभारी के पिता संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाकियू तोमर (युवा) के प्रदेश प्रभारी के पिता संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका, मचा हड़कंप
Thu, 08 Sep 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Sep 2022 08:58 PM IST
सार
भाकियू तोमर (युवा) के प्रदेश प्रभारी के पिता संदिग्ध हालत में लापता हो गए। इससे हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस की टीम ने ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी क्षेत्र के रंडावली गांव निवासी भाकियू तोमर (युवा) के प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार के पिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वे बुधवार की शाम खेत पर गए थे। पुलिस ओर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। उधर, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गांव रंडावली निवासी भाकियू तोमर के प्रदेश प्रभारी मनीष कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता महिपाल गुर्जर (56) ने बुधवार को गांव के पास ही अपने खेत पर पानी चला रखा था। शाम करीब साढ़े छह बजे वे साइकिल से खेत पर गए थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे। जहां पर उनकी साइकिल पड़ी मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजन अपहरण की आशंका को लेकर परेशान हैं। पुलिस ने मनीष कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह
विज्ञापन
सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर का कहना है कि ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वॉड की मदद से किसान की जंगल में तलाश की गई है। मगर, अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें