{"_id":"6596f370f26b38b7c5084071","slug":"father-of-shahnawaz-killed-in-kawal-incident-recorded-his-statement-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-14534-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कवाल कांड में मारे गए शाहनवाज के पिता ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कवाल कांड में मारे गए शाहनवाज के पिता ने दर्ज कराए बयान
Thu, 04 Jan 2024 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कवाल कांड में मारे गए शाहनवाज के पिता सलीम के बयान दर्ज कराए गए। अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी। कवाल कांड में 27 अगस्त 2013 को ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के अलावा शाहनवाज की मौत के बाद मुजफ्फरनगर में दंगा भड़का था।
शाहनवाज हत्याकांड की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मृतक शाहनवाज के पिता वादी सलीम के आंशिक बयान हुए। सहायक शासकीय अधिवक्ता परविंद्र सिंह ने बताया कि वादी के बयान के बयान जारी हैं। एसआईटी ने ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के हत्या के मामले में जांच के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। 2018 को सात दोषियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। शाहनवाज की मौत के मामले में छह आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट को सलीम ने अदालत में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकृत किया था। पीड़ित ने 30 मई 2018 को वाद दायर किया था, जिसमें रविंद्र सिंह, प्रह्लाद, बिशन, तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र आरोपी बनाए गए हैं।