फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father dies in road accident, son injured

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी

Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Father dies in road accident, son injured
सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा जख्मी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रोडवेज बस से बचने के चक्कर में स्कूटी फिसल कर सड़क पर जा गिरी। स्कूटी सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। चिकित्सकों के मुताबिक सड़क पर गिरने से हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

बुधवार को कोतवाली मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी रईस अहमद (55) अपने पुत्र जुनैद के साथ स्कूटी से मीरापुर किसी कार्य से गए थे। शाम के समय जब वे दोनों मीरापुर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे, तभी पानीपत खटीमा राजमार्ग पर पिमौड़ा रजबहे की पुलिया से पहले पेट्रोल पंप के पास जाते ही मीरापुर की ओर से पीछे से आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने ओवरटेक करके बस निकाली। बस के बराबर से गुजरने पर स्कूटी चला रहा जुनैद संतुलन खो बैठा, जिससे स्कूटी फिसलकर सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने से पिता व पुत्र घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने रईस अहमद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर अन्य परिवार के लोग भी अस्पताल में पहुंच गए थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवार के लोग शव अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed