{"_id":"5f89e8188ebc3e9bea14e6e8","slug":"father-dies-in-accident-two-injured-including-daughter-khatauli-news-mrt5065324140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता की मौत, बेटी सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता की मौत, बेटी सहित दो घायल
विज्ञापन

जानसठ। दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी की गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुक्रवार रात गांव सालारपुर निवासी महबूब पुत्र इंतखाब अली अपनी बाइक द्वारा 10 वर्षीय बेटी के साथ खतौली से अपने गांव सालारपुर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार महबूब गांव मकसूदाबाद के समीप पहुंचा, तो सामने से आ रही बाइक व अन्य वाहन की लाइटों की तेज रोशनी के चलते दोनों बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि महबूब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी शीबा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार गांव पुरबालियान निवासी जसपाल सिंह भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। जबकि शीबा एवं जसपाल सिंह को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भिजवाया।