{"_id":"643ea1793883ed22030d2a24","slug":"father-and-son-injured-in-firing-in-kutba-village-muzaffarnagar-news-c-14-1-194334-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांव कुटबा में फायरिंग में पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांव कुटबा में फायरिंग में पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई थी कहासुनी
एक पक्ष ने की फायरिंग, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव कुटबा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दूसरे पक्ष के व्यक्ति और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव कुटबा निवासी ओमपाल और रामकुमार के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष के लोग खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामकुमार पक्ष ने ओमपाल पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से ओमपाल और उसका पुत्र पंकज घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल ओमपाल के भाई ओंकार ने रामकुमार और उसके दो पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।