फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers worried over lack of irrigation of crops

फसलों की सिंचाई नहीं होने से किसान चिंतित

Thu, 10 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried over lack of irrigation of crops
4-जानसठ क्षेत्र में बिना पानी छोड़े सूखा पड़ा माइनर व उसमें उगी बड़ी बड़ी घास। - फोटो : KHATAULI
फसलों की सिंचाई नहीं होने से किसान चिंतित
विज्ञापन

जानसठ। जानसठ क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से माइनरों की साफ सफाई नहीं कराए जाने से हालत विषम हो गए हैं। इतना ही नहीं अधिकतर माइनरों में पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। नतीजतन माइनर बिना पानी के सूूखे पड़े हुए हैं। फसलों की समय पर सिंचाई नहीं होने से किसान चिंतित हैं।
मध्यम वर्ग के अधिकतर किसान आज भी माइनरों के पानी से ही अपनी फसलों की सिंचाई करते चले आ रहे हैं। इस बार सिंचाई विभाग की ओर से माइनरों की साफ सफाई नहीं कराई गई है। माइनरों में बड़ी बड़ी घास उग रही है। कुछ माइनरों ऐसे भी हैं, जिनमें पानी तक नहीं छोड़ा गया है। माइनरों में पानी नहीं छोड़े जाने की वजह से किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। किसानों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर माइनरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो उनकी फसलें बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

माइनरों की सफाई नहीं की गई है। सफाई नहीं होने से माइनरों ने घास उग गई है। माइनरों में पानी तक नहीं छोड़ा गया है। माइनरों में पानी नहीं आने से उनकी फसल बर्बाद होने लगी है।---इशरत हुसैन, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

-माइनरों की साफ सफाई नहीं होने से इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। इसके अलावा माइनरों में पानी नहीं आने से जो भी फसल बर्बाद होगी, उसका मुआवजा भी सरकार से दिलाए जाने की मांग डीएम से की जाएगी। ----रजी अहमद, किसान।

माइनरों की साफ सफाई नहीं हुई है और पानी नहीं छोड़े जाने की जांच पड़ताल की जाएगा। जांच पड़ताल में सही पाए जाने पर इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। किसानों की फसलों को किसी भी सूरत में बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा अमित कुमार, तहसीलदार, जानसठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed