फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers worried due to non-availability of fertilizers at the time of sowing

गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में खाद की किल्लत पर चर्चा

Sat, 13 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to non-availability of fertilizers at the time of sowing
गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में खाद की समस्या को लेकर चर्चा करते चौधरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुआई के समय खाद न मिलने से किसान चिंतित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गेहूं की बुआई के समय खाद न मिलने से कस्बा व देहात का किसान चिंतित है। डीएपी व एनपीके खाद न मिलने से किसान परेशान है। गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि इस सरकार में बुआई के समय प्रतिवर्ष बीज व खाद की समस्या पैदा होती है। सरकार का अन्नदाता किसान की ओर कोई ध्यान नही है। अनाज का संकट गहराया तो देश भूखा मर जाएगा। सरकार किसानों की रबी की फसलों की बुआई के लिए समय पर बीज व खाद भी उपलब्ध नही करा सकती। हुक्का चौपाल में चौधरियों ने भाजपा सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया।
गठवाला खाप के गांव फुगाना में चौ. मुकेश मलिक के घेर में हुक्का चौपाल में खाद की किल्लत को लेकर चर्चा हुई। पूर्व प्रधान चौ. थामसिंह ने कहा कि रबी की बुआई के समय भाजपा सरकार किसानों के लिए बीज व खाद उपलब्ध कराने में भी नाकाम रही है। चौ. मुकेश, मनोज शर्मा, चौ. सुनील ने भी विचार रखे। इस मौके पर सुरेशपाल, पिंटू, देवेंद्र, रामनिवास, रामकुमार व ओमसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाद की समस्या का जल्दी होगा समाधान
भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश संगल ने बताया कि खाद की समस्या को लेकर उन्होनें विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की है। सहकारिता मंत्री को भी समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही किसानों की खाद की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed