फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers worried about wheat crop being ruined

किसान गेहूं की फसल बर्बाद होने से चिंतित

Thu, 23 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried about wheat crop being ruined
6-खतौली में किसानों की गेहूं की फसल को खाते आवारा पशु। - फोटो : KHATAULI
किसान गेहूं की फसल बर्बाद होने से चिंतित
विज्ञापन

खतौली। किसानों की गेहूं की फसलों को आवारा पशु घास की तरह चर रहे हैं। किसान अपनी गेहूं की फसल के बर्बाद करने को बेहद चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से आवारा पशुओं का पकड़वाने की मांग की है।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव बड़सू, मुजाहिदपुर और भूपखेड़ी के जंगलों में आवारा पशुओं का झुंड घूम रहा है। आवारा पशु किसानों की गेहूं की फसल को खा रहे हैं। किसान महावीर, जनक, राधे, प्रवीण, रणबीर सोम, मनोज, राजबल, अशोक, आशुतोष शर्मा आदि किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं ने उनके खतों में खड़ी गेहूं की फसल को खा लिया है। रात में भी आवारा पशु खेतों में गेहूं को खाते हैं। किसान उनको खेतों से निकालते हैं तो आवारा पशु उनको टक्कर मारते हैं। किसानों का कहना है कि इस तरह से आवारा पशु गेहूं की फसल होने नहीं देंगे। किसानों ने प्रशासन से इन आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आवारा पशुओं को पकड़वाया नहीं गया तो, वे तहसील में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed