{"_id":"5ffb3ced8ebc3e324f3c11be","slug":"farmers-will-surround-the-railway-station-on-january-12-across-the-state-muzaffarnagar-news-mrt519878913","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर में 12 जनवरी को रेलवे स्टेशन घेरेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर में 12 जनवरी को रेलवे स्टेशन घेरेंगे किसान
विज्ञापन
प्रदेशभर में 12 जनवरी को रेलवे स्टेशन घेरेंगे किसान
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के बैनरतले किसान 12 जनवरी को प्रदेशभर के रेलवे स्टेशनों को घेरने का काम करेंगे। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने की।
संजीव तोमर ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 45 दिन से किसान दिल्ली को घेरे बैठे हैं। अभी तक किसानों का कोई समाधान नहीं हुआ है और लगभग 50 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं। सरकार झुकती नजर नहीं आ रही है, मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो इतने किसान शहीद होने बाद भी अभी तक एक भी बार किसानों को सांत्वना देने नहीं पहुंचे हैं। इस आंदोलन का इतिहास काली स्याही से लिखा जाएगा। कोरोना काल में मोदी हर सप्ताह टीवी पर आते थे, लेकिन इतने बड़े आंदोलन के चलने के बाद भी लग रहा है कि भारत सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। संजीव तोमर ने कहा कि संगठन 12 जनवरी को प्रदेशभर में रेलवे स्टेशनों पर पंचायत करेगा। इस मौके पर पवन त्यागी, अजय त्यागी, विवेक, जावेद बाबर, वाजिद, साजिद, इरफान, यूनुस, आबिद, परवेज, शाहरुख, सलीम, उम्मेद, शकील ,अंशुल, कलीम, पुष्पेंद्र राठी, अनिल धामा, शकील आदि लोग मौजूद रहे।