फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will struggle, not compromise on issues: Rajendra Malik

किसान मुद्दों पर समझौता नहीं, संघर्ष करेंगे : राजेंद्र मलिक

Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will struggle, not compromise on issues: Rajendra Malik
- भैंसी गांव में भाकियू अराजनीतिक की सभा में बनाई संघर्ष की रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चेयरमैन गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ किसान नेताओं द्वारा किसानों को भ्रमित कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मुद्दों पर गुमराह कर किसानों की ताकत को कमजोर किया जा रहा है। हम किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं संघर्ष करेंगे। इसी विचारधारा के साथ संगठन का निर्माण किया गया है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक शनिवार को भैसी गांव में हुई। इसमें बिजली की समस्या, फसलों में बीमारी, तहसील में सुनवाई, डेडिकेटिड फ्रंट कॉरिडोर में मुआवजा पर चिंतन किया गया। तय किया गया कि तहसील के मुद्दों पर कांवड़ यात्रा के बाद सभी तहसीलों का घेराव किया जाएगा। प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसान गन्ना भुगतान को लेकर परेशान है। सरकार ने 100 दिन का वादा किया था, लेकिन बजाज जैसे समूह के कारण किसान खून के आंसू रो रहे हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, क्षेत्रीय प्रवक्ता पश्चिम राजीव नीटू दुलहेरा, उमेश त्यागी, बिंदर बालियान, सुनील प्रधान, भैसी, राजवीर सिंह, देवेंद्र मास्टर, शीशपाल, जसबीर, अरविंद, सुधीर, जसवीर बिजेंद्र, अरुण, वेदपाल, बिल्लू फौजी, वीरेंद्र, महक सिंह, अजय पवित अहलावत मौजद रहे।
विज्ञापन

पवित अहलावत को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष
राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि भैंसी निवासी पवित अहलावत को खतौली ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed