{"_id":"60c3ad548ebc3ec5ac025de3","slug":"farmers-will-sit-on-dharna-in-groups-khatauli-news-mrt542320232","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोलियों में जाकर धरने पर बैठेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोलियों में जाकर धरने पर बैठेंगे किसान
विज्ञापन
टोलियों में जाकर धरने पर बैठेंगे किसान
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। सरकार किसान हितों को देखते हुए एमएसपी को कानून के दायरे में लाए अपनी मांगों के लिए किसानों को चाहे आंदोलन कितना ही लंबा क्यों ना चलाना पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे। यह बात भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने मंसूरपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
गौरव टिकैत ने शुक्रवार को मंसूरपुर में स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी के भाई भाकियू प्रदेश सचिव चांदवीर के आवास पर कार्यकर्ताओं से आंदोलन की रूपरेखा के बारे में वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि कानून पूंजीपतियों के दबाव में बनाए हैं। बड़े पूंजीपति किसानों से सस्ते में माल खरीद कर अपने गोदामों में भर लेंगे और फिर महंगे दामों पर बेचेंगे। किसान एमएसपी को कानून के दायरे में लाकर ही दम लेंगे। उन्होंने किसानों को इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा। सभी क्षेत्रों के किसान धरना स्थल पर टोलियों में जाकर धरने पर बैठेंगे। बाद में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादौन ने भी उनके साथ गांव सराय, बोपाडा, दुधाहेड़ी, पुरबालियान में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से आंदोलन से संबंधित वार्ता की। इस दौरान नीरज पहलवान, संजीव राठी सोंटा, अमित राठी, मोनू खानुपुर, करण बालियान, मोहित आदि उपस्थित रहे।