फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will make tractor chain from Bhuraheri to Bhangela today

Muzaffarnagar News: भूराहेड़ी से भंगेला तक आज ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे किसान

Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers will make tractor chain from Bhuraheri to Bhangela today
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में किसान जिले में भूराहेड़ी से भंगेला चेकपोस्ट तक ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे। हाईवे की बाईं दिशा में दिल्ली की तरफ मुंह कर ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। दिनभर भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसके लिए तैयारी की।
विज्ञापन

सिसौली की मासिक पंचायत में प्रस्ताव के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में ट्रैक्टर मार्च पर सहमति दी थी। आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में विरोध जताने के लिए यह योजना बनाई गई है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि बाईं दिशा में ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर विरोध किया जाएगा। किसानों के ट्रैक्टर के मुंह दिल्ली की ओर होंगे और अगर संयुक्त किसान मोर्चा ने कूच का आह्वान किया तो किसान रवाना भी कर सकते हैं। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। विभिन्न गांवों में इसके लिए तैयारियां की गई है।
विज्ञापन

पांच घंटे तक विरोध जताएंगे किसान
दिल्ली-दून हाईवे पर किसान पांच घंटे तक विरोध जताएंगे। सुबह 11 से किसान ट्रैक्टर लेकर हाईवे पहुंचे जाएंगे। इसके बाद एक दिशा में ही ट्रैक्टर खड़ें करेंगे ओर हाईवे चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना से ट्रैक्टर लेकर रवाना होंगे किसान
बुढ़ाना। तहसील के भाकियू पदाधिकारियों की बैठक में किसान ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया कि बुढ़ाना क्षेत्र से करीब 100 ट्रैक्टरों का काफिला किसान ट्रैक्टर मार्च में शामिल होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली-देहरादून हाइवे एनएच-58 पर किसान ट्रैक्टर मार्च का आयोजन होगा।
बुढ़ाना क्षेत्र के सभी ट्रैक्टर अलीपुर अटेरना गांव में बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर एकत्र होंगे। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लाॅक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी, तैमूर अली राणा, सुधीर सहरावत, धीर सिंह, वीर सिंह और इसरार मौजूद रहे।
----------------------------------------------
छपार क्षेत्र में की गई तैयारियां
छपार। छपार में भाकियू की होने वाली रैली के लिए मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया। मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गांव सिमरथी पहुंचे ओर ग्राम प्रधान मनीष चौधरी के आवास पर एक बैठक की। खिंदडिया, कासमपुर, छपरा में भी जनसंपर्क किया गया। चौधरी किरण सिंह ,नीतू, पूरण सिंह, शहजाद, मुसर्रफ त्यागी ललित त्यागी,मंगता हसन, यशपाल मुखिया, राजेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, सतकुमार,भीम सिंह, जयवीर, श्यामलाल,भंवर सिंह हरिओम त्यागी मौजूद रहे।

-------
ट्रैक्टर श्रखंला के मददेनजर पुलिस अलर्ट

मुजफ्फरनगर। सोमवार को जिले के हाईवे पर भाकियू की ट्रैक्टर श्रंखला बनाने के मददेनजर पुलिस अलर्ट हुई है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए है। भाकियू जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेडी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बनाई जाएगी। हाईवे पर सुबह से ही ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लग जाएगी। जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
बता दें कि ट्रैक्टर श्रंखला बनाए जाने वाले हाईवे से एक नहीं दर्जन भर गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आना जाना होता है। वहीं उत्तराखंड से भी हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी हो सकती है। इस समस्या को देखते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने हाईवे पर पड़ने वाले थाना पुरकाजी, छपार, नई मंडी, मंसूरपुर व खतौली के थाना प्रभारियों को सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट किया है। पुलिस अधिकारियों को भी सुबह से ही भ्रमण के लिए निर्देशित किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed