फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will be deputed on a railway track

रेलवे ट्रैक पर आज जुटेंगे किसान, धरना देंगे 

Tue, 08 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be deputed on a railway track
फाइल फोटो
रेलवे द्वारा फ्रेट कोरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के मुआवजे के लिए मंगलवार को किसान सोंटा फाटक पर रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे। इसके लिए भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कई ग्रामों में संपर्क कर किसानों से धरने पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि रेलवे ने जनपद के 26 ग्रामों के किसानों की करीब 11 लाख मीटर भूमि का अधिग्रहण किया है। मुआवजा तय न होने से नाराज किसान अब धरने के लिए बाध्य हो गए हैं। किसानों की मांग है कि अवार्ड की त्रुटि को ठीक कर अकृषि की दर से किसानों को भूमि का समान रेट दिया जाए। आर्बिटेटर डीएम को नियुक्त किया जाए। इन मांगों को लेकर किसानों ने तीन नवंबर को भैंसी में पंचायत कर आठ नवंबर को सोंटा रेलवे फाटक के निकट ट्रैक पर धरना देने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


रविवार को धरना स्थल की सफाई करने के दौरान रेलवे पुलिस को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया था। रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात कराने के आश्वासन पर आरपीएफ को छोड़ दिया था। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि संगठन की जिले पर हुई समीक्षा बैठक में इस मामले को उठाया गया। जिसमें धरना देने की सहमति बनी। सोंटा, खानूपुर, जड़ौदा, नरा, सीमली, लकडसंधा, जट नंगला आदि में किसानों से संपर्क कर धरने पर पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed