{"_id":"585c27974f1c1b6752e3a672","slug":"farmers-wasted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी ने किसानों को बर्बाद किया : चौधरी अजित सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी ने किसानों को बर्बाद किया : चौधरी अजित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
रालोद की रैली में मंचासीन राजनेता।
- फोटो : अमर उजाला
चरथावल में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने नोटबंदी पर मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा, मोदी ने सपने दिखाकर जनता को ठगा है। भाजपा की नीतियों से किसान बर्बाद हो चुका है। उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ से बीजेपी को सबक सिखाने का संकल्प दिलाया। रैली में आए एनसीपी अध्यक्ष शरद पंवार, जदयू नेता शरद यादव, केसी त्यागी, तृणमूल सांसद नजीमुल हक ने भी मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को अमीरों के हक में बताया।
चौधरी चरण सिंह की 114वीं जयंती के उपलक्ष्य में चरथावल में आयोजित किसान अधिकार रैली में अजित सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण किसान बर्बाद हो चुका है। किसान को न तो धान का दाम मिला और न ही गन्ने का समय पर भुगतान हो रहा है। गेहूं आयात शुल्क घटाकर किसानों से छल किया जा रहा है। मोदी ने झूठे सपने दिखाकर जनता को ठगा है। हर खाते में 15 लाख रुपये, दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा कहां है।
मोदी जी भाषण अच्छा देते हैं, लेकिन भाषण से पेट नहीं भरता। अगर भाषण से पेट भर जाए तो मोदी से अच्छा कोई पीएम नहीं है। किसान की फसल खेतों में खराब हो रही है, कोई खरीदार नहीं है। मोदी सरकार में दंगे के जख्मों को कुरेदा जा रहा है। किसान जाति और धर्म में बंट गया है, जब तक किसान एकजुट नहीं होगा भला होने वाला नहीं है। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने की अपील की। नोटबंदी को उन्होंने अमीर लोगों को लाभ पहुंचाने वाला कदम बताया।
विज्ञापन
रालोद महासचिव जयंती चौधरी ने राष्ट्रवाद पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि जो किसान खेत में काम करता है और सीमा पर उसका बेटा लड़ता है, क्या वह राष्ट्रवादी नहीं है। बीजेपी राष्ट्रवाद की परिभाषा भी खुद ही तय करती है। उन्होंने मोदी पर सामूहिक फैसले नहीं लेने का आरोप लगाया। जयंत ने गेहूं पर आयात शुल्क हटाने का विरोध करते हुए किसानों का कर्जा माफ करने की मांग की। मोदी सरकार पर अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जयंत ने कहा कि यह आग लगाने वाले लोग हैं। गणेशजी को दूध पिला देते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।
जदयू नेता शरद यादव ने नोटबंदी पर कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब लोगों को लाइन में लगाया गया है। देश में सब्जी उगाने वाले साढ़े तीन करोड़ किसान भुखमरी के कगार पर हैं। देश के सौ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह नाटक किया गया है। यूपी के चुनाव में बीजेपी खत्म हो जाएगी। एनसीपी अध्यक्ष शरद पंवार, जदयू सांसद केसी त्यागी, तृणमूल सांसद नजीबुल हक, जनता दल एस के दानिश अली ने नोटबंदी को जनभावनाओं के विरुद्ध बताया। रैली संयोजक सलमान जैदी ने जनसमूह का धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने संचालन किया।