फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers upset due to no increase in sugarcane prices

गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में गन्ने पर चर्चा

Thu, 26 Nov 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to no increase in sugarcane prices
गठवाला खाप के गांव फुगाना मे हुक्का चौपाल में गन्ने पर चर्चा करते चौधरी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गन्ने का भाव नहीं बढ़ने से किसान परेशान
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में चौधरियों की गन्ने के दाम को लेकर चर्चा हुई। चौधरियों ने कहा कि गन्ने का भाव नहीं बढ़ने से किसान परेशान हैं। भाजपा की सरकार ने कृषि कानूनों को देश के किसानों पर जबरन थोप दिया है। कृषि कानून किसानों के हित पर कुठाराघात है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। हुक्का चौपाल में चौधरियों ने हरियाणा और पंजाब के किसानों की मांग का समर्थन किया।
बृहस्पतिवार को गठवाला खाप के गांव फुगाना में पूर्व प्रधान चौ. थाम सिंह के घेर में चौधरियों की हुक्का चौपाल का आयोजन हुआ। हुक्का चौपाल में चौधरियों ने गन्ने के भाव को लेकर चर्चा की। गन्ने का भाव न बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए चौ. थाम सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों और गन्ने का भाव नहीं बढ़ने सेे देश का किसान परेशान है। गन्ने की उत्पादन लागत बढ़ने तथा पैदावार घटने के कारण गन्ने की फसल घाटे का सौदा साबित हो गई है।
विज्ञापन

गन्ना किसान बैंकों के कर्ज में डूबता जा रहा है। चौ. मुकेश मलिक ने कहा कि सरकार ने किसानों पर कृषि कानूनों को थोप दिया है। भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। चौधरी महिपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा और पंजाब का किसान कृषि कानूनों का पहले से ही विरोध कर रहा है। चौधरियों नेे हरियाणा और पंजाब के किसानों की मांगों को सही ठहराया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि गन्ने की फसल से किसानों का कर्जा उतर जाता था। वह शादी-विवाह कर लेता था। सरकार की गलत नीति के कारण गन्ने की फसल किसान के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। इस मौके पर प्रवीण मलिक, रामकिशन मलिक, चौ. प्रकाश, जगपाल सिंह और कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed