{"_id":"659c4d2d94564f9090036a45","slug":"farmers-uproar-in-meerapur-three-employees-taken-hostage-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-14775-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर - किसानों का हंगामा, तीन कर्मचारी बंधक बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर - किसानों का हंगामा, तीन कर्मचारी बंधक बनाए
Tue, 09 Jan 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
हैदरपुर वेटलैंड पर हंगामा करते किसान । स्रोत किसान
- हैदरपुर जलाशय में भरा पानी निकलवाने की मांग
- वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों के लिए रोका गया है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। हैदरपुर वेटलैंड में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए गंगा में रोके गए पानी से स्थानीय किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। दर्जनों किसानों ने सिंचाई विभाग व वन विभाग से गंगा के जलाशय में रोके गए पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और वन विभाग के तीन कर्मचारियों को बंधक भी बना लिया।
सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों की आरामगाह बने हैदरपुर वेटलैंड के निकटवर्ती गांवों के किसान काफी समय से परेशान हैं। गांव देवल, अहमदवाला, मोटापुरी, आलमपुर, चुहापुर, महमूदपुर, शाहपुर, स्याली, रहडवा, लालपुर, तारापुर, जलालपुर नीला समेत अन्य कई गांव के दर्जनों किसान सोमवार को हैदरपुर वेटलैंड पहुंचे और हंगामा करते हुए वन विभाग के तीन कर्मचारियों को चौकी में बंधक बना दिया। उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
किसानों का आरोप है कि पूर्व में 31 दिसंबर तक गंगा का जलाशय खाली कर दिया जाता था। जिससे उनके खेतों में समय पर फसल की कटाई व बुवाई हो जाती थी, लेकिन इस बार सिंचाई विभाग व वन विभाग ने गंगा के जलाशय को खाली नहीं किया है। गंगा में अधिक पानी भरा होने के कारण उनके खेतों में चोए का पानी आ रहा है। जिससे किसानों को फसल की कटाई व बुवाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जलाशय खाली कराने की मांग भी कर चुके है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नही हुआ है।
विज्ञापन
मुख्य रूप से राजबीर, उपकार सिंह, मदनपाल, मंजीत सिंह, मंगल सिंह, अवतार सिंह, रणवीर सिंह समेत दर्जनों किसान मौके पर मौजूद रहे। काफी देर बाद हैदरपुर वेटलैंड पुलिस चौकी कर्मचारियों ने पहुंच कर कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया और किसानों को अपनी बात अधिकारियों के सामने रखने को कहा। सीओ वन विभाग रविकांत चौधरी ने बताया कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं, वह पत्राचार के माध्यम से अपनी शिकायत उच्चाधिकारियों को दर्ज कराएं। फरवरी में बर्ड फैस्टिवल का आयोजन होगा। विदेश से आने वाले पक्षियों तथा यहां की जैव विविधता को बनाए रखने के लिए पानी को रोका गया है।