फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers took out sugarcane-tricolor march, burnt sugarcane Holi

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किसानों ने निकाला गन्ना-तिरंगा मार्च, जलाई गन्ने की होली

Tue, 16 Jan 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out sugarcane-tricolor march, burnt sugarcane Holi
कलेक्ट्रेट में गन्नें की होली जलाते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। संवाद
- भाकियू अराजनैतिक ने धरने के 14वें दिन जताया आक्रोश, 17 को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शहर के विभिन्न मार्गों से गन्ना तिरंगा मार्च निकाला। ढोल नगाड़ों के साथ शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने कहा कि सरकार ने किसानों को इतना मजबूर कर दिया है कि अपने बच्चे की तरह पालकर तैयार किए गए गन्ने की होली जलानी पड़ रही है।

भाकियू अराजनैतिक ने धरने के 14वें दिन सोमवार को कलक्ट्रेट से गन्ना-तिरंगा मार्च निकाला। यह प्रकाश चौक, महावीर चौक, आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक, कोर्ट रोड से होते हुए वापस कलक्ट्रेट में समाप्त हुआ। यहां किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपना आक्रोश जताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि शायद सरकार तक किसानों की बात नहीं पहुंच पा रही है। सरकार को संदेश देने के लिए मार्च निकाला गया। दो सालों से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा है। गन्ने के दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। अभी भी अगर गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया जाता है तो 17 जनवरी को प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन मंत्री चौधरी उधम सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों की इतनी परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के लिए संगठन पीछे नहीं हटेगा। गन्ना तिरंगा मार्च के साथ क्रांति का आगाज हो चुका है, अब वह चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सचिव मुर्तजा बालियान, युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला, बिजेंद्र बालियान, धर्मेंद्र, सोनू, विपिन त्यागी, शाहनजर, वसीम खान, मासूम त्यागी मौजूद रहे।



शिव चौक पर किसानों ने बजाया घंटा

भाकियू अराजनैतिक ने गन्ना-तिरंगा मार्च के दौरान शिव चौक पर करीब पांच मिनट तक घंटा बजाया। जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि भगवान आशुतोष के द्वार पर किसानों ने घंटा बजाकर सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया है। सरकार किसानों की सभी मांगों को नजर अंदाज करके सो रही है। भाकियू अराजनैतिक के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। इसी के साथ गन्ने की होली जलाने को लेकर अग्निशमन विभाग की पानी वाली गाड़ी भी खड़ी की गई। पूरे मार्च के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed