फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers tied cow dynasty in tehsildar office

किसानों ने तहसीलदार कार्यालय में बांधे गोवंश

Fri, 06 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers tied cow dynasty in tehsildar office
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ4 में एसडीएम कार्यालय के सामने भाकियू ने लगाया पत्तियों - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों ने तहसीलदार कार्यालय में बांधे गोवंश
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के खिलाफ गन्ने की पत्ती जलाने के मुकदमे दर्ज होने के विरोध में तहसील में जबरदस्त हंगामा व प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय में लावारिस गोवंश बांध दिए। उपजिलाधिकारी व सीओ कार्यालय के मुख्य द्वार को गन्ने की पत्ती डालकर अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया। ।
गन्ने की पत्तियां व फसल के अवशेष खेत में जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ हुए फर्जी मुकदमे, पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान और गन्ने का रेट घोषित करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। किसान अपने गन्ने की पत्ती ट्रैक्टर-ट्राली में लेकर तहसील मुख्यालय आए। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में जबरदस्त हंगामा व प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने की पत्तियों से भरी ट्राली एसडीएम और सीओ कार्यालय के मुख्य द्वार पर डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। एसडीएम कार्यालय के दूसरे दरवाजे के सामने भी किसानों ने गन्ने की पत्तियों से भरी ट्राली उड़ेल दी। भाकियू कार्यकर्ता लावारिस गोवंश को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। लावारिस गोवंश को तहसीलदार कार्यालय में बांध दिया। हंगामा व प्रदर्शन के बाद भाकियू कार्यकर्ता तहसीलदार कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों का उत्पीड़न करने पर लगी है। किसानों के खिलाफ खेती के अवशेष जलाने के आरोप में फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का चारों तरफ उत्पीड़न हो रहा है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं होती है। धरनास्थल पर सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार समस्याओं का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई। इस मौके पर चौधरी सोमपाल, पिंटू, संजीव पंवार, विपिन, दाउद, नरेश, देवेंद्र सैनी व कुलदीप आदि कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

गन्ने की पत्तियां तहसील में लाएंगे किसान
बुढ़ाना। गन्ने की पत्ती जलाने को लेकर होने वाले मुकदमों का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। इसी मुद्दे के साथ भाकियू कार्यकर्ता अन्य मुद्दों को भी उठा रहे हैं। तहसील में धरना प्रदर्शन के दौरान सर्वसम्मति से घोषणा की गई कि किसान गन्ने की पत्ती सहित विभिन्न अवशेष ट्रैक्टर ट्राली व भैंसा बुग्गी में लाकर तहसील मुख्यालय में डालेंगे। धरनास्थल पर लावारिस गोवंश सहित अन्य पशुओं को अपने-अपने गांवों से पकड़कर तहसील में लाने की घोषणा की गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि लावारिस पशु, खेतों के अवशेष तहसील में डालकर प्रशासन को सिर का दर्द देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामकाज हुआ ठप
बुढ़ाना। एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में कामकाज ठप रहा। इन कार्यालयों में अपनी समस्याओं व मुकदमों की तारीख आदि को लेकर आए ग्रामीण परेशान रहे। कार्यालयों में काम काज ठप होने के कारण गांव से आए ग्रामीणों ने भाकियू के धरना प्रदर्शन में अपनी रुचि दिखाई।

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ8 में एसडीएम कार्यालय के सामने गन्ने की पत्ती ड़ालते कि?

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 05द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ8 में एसडीएम कार्यालय के सामने गन्ने की पत्ती ड़ालते कि?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed