{"_id":"6197f8787122ea2b793f1315","slug":"farmers-swing-with-joy-sweetened-their-mouths-with-jaggery-muzaffarnagar-news-mrt565535692","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी से झूमे किसान, गुड़ से कराया मुंह मीठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी से झूमे किसान, गुड़ से कराया मुंह मीठा
विज्ञापन
जानसठ में खुशी मनाते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : KHATAULI
खुशी से झूमे किसान, गुड़ से कराया मुंह मीठा
चरथावल/जानसठ/पुरकाजी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा से किसान गदगद हैं।
रोनी हाजीपुर में पूर्व तहसील अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य के पति विकास शर्मा के आवास पर किसान इकट्ठा हुए। शर्मा ने कहा सरकार ने काफी देर बाद यह कदम उठाया। सरकार के कदम से किसान उत्पीड़न से बच जाएगा और खेतों में फसलों पर पूंजीपति निगाह नहीं उठा पाएगा। इस मौके पर किसानों को गुड़ खिलाकर मुंह मीठा कराया और ढोल-नगाड़ों पर झूमते हुए बधाई दी। मौके पर सतपाल सिंह, विशाल सिंह, व्याकरण, पप्पू राणा, जसपाल सिंह, मांगेराम शर्मा, सतपाल शर्मा, दीपक शर्मा मौजूद रहे। उधर जानसठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने को लेकर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी। इस दौरान खालिद गुर्जर, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, बिट्टू ठाकुर, शिवकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
उधर, पुरकाजी में किसान नेताओं ने इसे किसानों की जीत बताया है। भाकियू प्रदेश महासचिव एवं नगर चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि सरकार के तीन कृषि कानून वापस लेने के कदम की सराहना की। भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी का कहना है कि किसान जीत गया है। जो हमारे किसान भाई आंदोलन में शहीद हुए हैं। यह किसानों की जीत उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। गांव तुगलकपुर के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, गांव शेरपुर निवासी सपा नेता देवेंद्र खालसा, किसान नेता कुलवंत सिंह ने कहा कि कानून वापस होना किसानों की जीत है। इसके अलावा खेतों पर काम कर रहे किसान अमजद, विक्की, मोहित, जॉनसन व श्रीकांत का कहना है कि कृषि कानून वापस होने से सभी किसानों को लाभ मिलेगा।