{"_id":"5f5fb28b8ebc3efbc56dcad5","slug":"farmers-submitted-memorandum-to-naib-tehsildar-khatauli-news-mrt501341348","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
जानसठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू अंबावत के कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
खतौली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से जुड़े किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बबलू कुमार को सौंपा। उन्होंने किसानों के हित तथा उनकी समस्याओं से अवगत कराते हुए उन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर से बाइक रैली निकालकर तहसील प्रांगण पहुंचे। एसडीएम के नहीं मिलने पर वे धरना देकर बैठ गए। बाद में नायब तहसीलदार को किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि किसानों के खिलाफ तीन अध्यादेश को तुरंत वापस किया जाए, ब्याज सहित गन्ने का भुगतान दिलाया जाए, बिजली की बढ़ी कीमतें वापस ली जाएं, लॉकडाउन के समय का तीन माह का बिल किसानों का माफ किया जाए, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को भी वापस लिया जाए आदि मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, प्रदीप देशवाल, अमित चौधरी, रजनीश कुमार, कपिल शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, विकास त्यागी, सोनू त्यागी, मनोज त्यागी, अमित अहलावत आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली बसेड़ा से प्रस्तावित थी, मगर प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया।