फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers submitted memorandum to city magistrate

गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक

Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers submitted memorandum to city magistrate
गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण के आरबीटेशन सहित विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर गुट ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को 14 सूत्री मांग-पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। किसानों ने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य में मात्र 10 रुपये की बढ़ोत्तरी कर किसानों के साथ मजाक किया है।

शहर के महावीर चौक से चलकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि किसानों को रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई कृषि भूमि का नियमानुसार भुगतान नहीं दिया गया है। एक ओर चीनी मिलों पर करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है और सरकार ने गन्ना मूल्य में मात्र 10 रुपये की बढ़ोत्तरी कर किसानों के साथ मजाक किया है। कार्यकर्ताओं ने सभी 14 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अजय राठी, बिजेंद्र उपाध्याय, सुबोध काकरान, शहजाद मलिक, विपिन चौधरी, बॉबी चौधरी, विक्की तोमर, राममेहर तोमर और गौरव छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed