फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers strike continues under leaky roof

Muzaffarnagar News: टपकती छत के नीचे किसानों का धरना जारी

Sun, 25 Jun 2023 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers strike continues under leaky roof
बारिश में भी भैसाना चीनी मिल के गेट पर डटे है किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भाकियू का भैसाना चीनी मिल के गेट पर धरना 27वें दिन भी जारी रहा। तेज बारिश और टपकती छत के नीचे भाकियू कार्यकर्ता धरनास्थल पर डटे हैं। वक्ताओं का कहना है कि किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए।
शनिवार की रात से हो रही बारिश के बाद भी किसान धरने पर बैठे है। रविवार को कोई अधिकारी धरनास्थल पर नही पहुंचा। वक्ताओं ने कहा कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पैसे के अभाव में बिल जमा न होने के कारण विद्युत निगम के अधिकारी उनके कनेक्शन काट रहे है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लाक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अलीपुर अटेरना के पूर्व प्रधान विकास त्यागी, पुनीत, चरणसिंह, कृष्णपाल, सुधीर, पिंटू, अजीत, तैमूर राणा, अनिल सैनी, बाबू, सोहनवीर, प्रवीण, सोबीर, राजबीर सिंह, विपिन और धीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed