फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers sowing sugarcane in modern way

मुजफ्फरनगर: आधुनिक तरीके से गन्ना बुआई कर रहे किसान

Thu, 16 Feb 2023 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers sowing sugarcane in modern way
बधाई कलां में सहफसली के साथ रोपित की गई ईख की पौधों को निराई करती महिलाएं
- बधाई कलां के अरविंद ट्रांसप्लांट विधि के साथ सहफसली खेती का ले रहें फायदा
विज्ञापन

- बड़चिप तरीके से पौध लगाकर कम लागत में पैदावार करने में माहिर है लुहारी के लाजपत

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। नए परिवेश में कम लागत में बेहतर उत्पादन करने में किसानों का रुख बढ़ रहा है। तकनीकी खेती करने के माहिर किसानों ने क्षेत्र के लिए मिसाल बने है। बधाई कलां के प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक ने ट्रांसप्लांट विधि और लुहारी खुर्द के लाजपत सैनी पूरी जमीन में बड़चिप विधि से गन्ने की नई प्रजाति को रोपित किया है। दोनों किसानों का मानना है बदलते तौर तरीकों से सहफसली खेती के साथ नया बीज रोपित करने से बेहतर उत्पादन किया जा सकता है।
खेती में नए प्रयोग करना अरविंद मलिक की आदत बन चुका है। वे उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में रोहाना गन्ना समिति के कृषक के रूप में पंजीकृत किसान है। उन्होंने खुद बीज तैयार कराकर नौ बीघा में ट्रांसप्लांट विधि से गन्ने की बुवाई की है। पिछले महीने इतनी खेती में पौध लगाई जा चुकी है। इस बार सहफसली के तौर पर चना और अलसी का बीज रोपित किया। पहली बार ईख की नई वैरायटी 14201, 15223, 13233 188 और 239 को एक ही खेत में बोया है। ताकि उसके फुटाक, जमाव और लंबाई का मालूम चले सके। सरसों कटने के बाद मार्च में बाकी 30 बीघा भूमि में ईख की बुवाई में मूंग की सहफसली खेती करेंगे।
विज्ञापन

सहफसली की आमदनी में लेते है गन्ने की लागत
अरविंद मलिक कहते है सहफसली खेती में एक बीघा में एक क्विंटल चना और 20 किलो अलसी का उत्पादन का अनुमान है। साथ में 80-100 क्विंटल गन्ने की पैदावार होती है। इसमें गन्ने की बुवाई और कटाई तक की लागत निकल जाती है। गन्ना बीज और पानी की खपत करीब 75 फीसदी घट जाती है। पेस्टीसाइड में 50 प्रतिशत कम खर्च आता है। साथ ही सहफसली से हरी खाद खेतों की उर्वरता शक्ति बढ़ाती हैं। इस विधि से गन्ने की पेड़ी भी कई वर्षों तक ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईख की पौध के साथ चारा और खीरा लगाया
लुहारी खुर्द के किसान लाजपत सैनी अरसे से खेती में नए तकनीकी अपनाने का शौक रखते है। वह पूरी 48 बीघा जमीन में बड़चिप विधि से पौध तैयार करते है। खेतों में लगाकर कम लागत में बेहतर पैदावार करते है। ईख की पौध के साथ चारा और खीरा लगाया है। कहते है कि वे बेटे सोनू के साथ खेतीबाड़ी पर ध्यान केंद्रित रखते है। मानना है कि इसमें खेत में पौध के बीच गैप नहीं रहता। कम लागत में पैदावार अधिक होती है। अमूमन ईख की बुवाई में एक बीघा में पांच क्विंटल बीज लगता है। बड़चिप विधि से मात्र 11 से 12 किलो प्रति बीघा खर्च आता है। एक बीघा की पौध मात्र 32 वर्गफीट जमीन में तैयार कर लेते है। सिंचित करने में पानी की खपत कम है। पौधों की जड़ तक पानी पहुंचता है।

बधाई कलां में सहफसली के साथ रोपित की गई ईख की पौधों को निराई करती महिलाएं

बधाई कलां में सहफसली के साथ रोपित की गई ईख की पौधों को निराई करती महिलाएं

बधाई कलां में सहफसली के साथ रोपित की गई ईख की पौधों को निराई करती महिलाएं

बधाई कलां में सहफसली के साथ रोपित की गई ईख की पौधों को निराई करती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed