फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers sitting on dharna, compensation distributed on helipad

धरने पर बैठे किसान, हेलिपैड पर बांटा गया मुआवजा

Tue, 04 Jan 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna, compensation distributed on helipad
अधिवक्तओं को चल वैजयंती देते एडीएम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धरने पर बैठे किसान, हेलिपैड पर बांटा गया मुआवजा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खेड़ी राजपूतान में किसानों की एकता के सामने आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। मुआवजे के लिए किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रशासन से बातचीत फेल हो गई। केंद्रीय पशुधन मंत्री डॉ. संजीव बालियान के हस्तक्षेप के बाद किसान मान गए। प्रशासन ने हेलिपैड पर पहुंचकर ही मुआवजा बांटा। किसानों ने कहा कि जो आश्वासन दिया गया है कि अगर उसकी अनदेखी की गई तो आंदोलन करेंगे।
किसान मंगलवार को हेलिपैड पर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि प्रशासन ने अब तक मुआवजा नहीं दिया है। एसडीएम जीत सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने आश्वासन को मानने से इनकार कर दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से किसानों ने मोबाइल पर बातचीत की। मंत्री ने जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत को मौके पर भेजकर किसानों की समस्या सुनीं। किसानों को भरोसा दिया कि किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। दोपहर के समय धरने पर बैठे किसानों के बीच एसडीएम जीत सिंह पहुंचे और किसानों को नकद धनराशि से मुआवजा बांटा। इस दौरान सुनील कुमार, विचित्र, ज्ञानेंद्र, घनश्याम, शुगन, राधेश्याम, सोहनलाल और रामस्वरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस तरह बांटा गया मुआवजा
किसान सुनील कुमार ने बताया कि प्रशासन ने गन्ना पौधे के लिए 5.96 रुपये प्रति मीटर और गेहूं व सरसों के लिए 7.11 रुपये प्रति मीटर की दर से मुआवजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों को समतल कराने का भरोसा
किसानों को आश्वासन दिया गया कि खेतों को पूरी तरह समतल और पहले की स्थिति में दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि अगर अनदेखी की गई तो फिर से खतौली तहसील में धरना शुरू कर देंगे।

इन्हें मिला मुआवजा
किसान मुआवजा
कंवर सिंह 16204
सुनील 38861
कंवरपाल 23559
इंद्रमणि 24721
शुगन 26738
राधेश्याम 14176
ज्ञानेंद्र कुमार 16097
अनिल 18833
विचित्र 16097
संजीव 7295
अरपिन 16204
विश्वबंधु सैनी 22675
प्रकाशचंद 55493
सोहनलाल 43763
राजेंद्र 38482

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान में किसान को मुआवजा देते एसडीएम।

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान में किसान को मुआवजा देते एसडीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान में ग्रामीणों से बात करते एसडीएम।

मुजफ्फरनगर : खेड़ी राजपूतान में ग्रामीणों से बात करते एसडीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed