फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers sit on protest on Delhi-Dehradun Green Corridor

Muzaffarnagar News: दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर पर धरने पर बैठे किसान

Sat, 24 May 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers sit on protest on Delhi-Dehradun Green Corridor
बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर पर राजपुर-छाजपुर गांव के पास पुलिया व सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने निर्माण स्थल के पास धरना दिया। धरने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर के बराबर में सर्विस रोड व अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर किसान कमरूद्दीननगर गांव के लिंक मार्ग पर पहुंचे। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव किसानों के बीच मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी। तहसीलदार ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से भी वार्ता की गई। उन्होंने किसानों को राजपुर कमरूद्दीननगर मार्ग पर बने अंडरपास से बुढाना-कांधला रोड तक सर्विस रोड बनवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर सुधीर पंवार, अक्षय, अमन सिंह, सौरभ, गौरव, प्रदीप सिंह, नवनीत व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed