फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers sit in the police station with the victim

पीड़ित के साथ किसानों ने थाने में दिया धरना

Tue, 01 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers sit in the police station with the victim
पीड़ित के साथ किसानों ने थाने में दिया धरना
विज्ञापन

चरथावल। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में किसानों ने सीएचसी पर बच्चे की मौत पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। पुलिस ने बच्चे की मां का मेडिकल कराने के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी।

एक सप्ताह पूर्व सीएससी में भर्ती के दौरान कुटेसरा निवासी भाकियू कार्यकर्ता मतलूब की पुत्रवधू का बच्चा मृत हुआ था। भाकियू ने इस मामले में ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में सीएचसी पर घेराव करते हुए धरना दिया था। पीड़ित किसान ने नवजात की मौत पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। एसीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने जांच के बाद दो दिन में लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया था, लेकिन एक हफ्ते बाद भी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से भाकियू ने सोमवार शाम थाने में धरना देकर पीड़िता मां का मेडिकल कराकर स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसओ सूबे सिंह यादव ने किसानों को बताया कि महिला का मेडिकल कराने का अधिकार सीएमओ स्तर का है। उन्होंने पीड़ित किसान की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को मामले में मेडिकल की कार्रवाई कराने की रिपोर्ट भेजी है। उसके बाद मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ के समझने पर धरना खत्म हो गया। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुंडीर, विकास शर्मा, कुशलवीर सिंह, मतलूब, संजय त्यागी महाबलीपुर, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed