फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers shout, 14 mahapanchayat to be held at railway station

हक के लिए किसानों ने हुंकार भरी

Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers shout, 14 mahapanchayat to be held at railway station
किसानों ने हुंकार भरी, 14 को रेलवे स्टेशन पर होगी महापंचायत
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। किसानों ने प्रशासन को ललकारा कि अब उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा। रेलवे महकमा जानबूझकर किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहा है।

धरनास्थल पर हुई सभा में मांगों के समर्थन में किसानों ने 14 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर महापंचायत करने की घोषणा की है। शुक्रवार को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था। धरना प्रदर्शन में एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी के बीच मुआवजा बढ़ाने को लेकर वार्ता विफल रही थी, जिसको लेकर किसानों ने बेमियादी धरने की घोषणा कर दी थी। किसानों का कहना है कि मंसूरपुर क्षेत्र में खानुपुर गांव के लोगों को 1700 रुपये वर्ग प्रति मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि वहीं पर इस्लामाबाद के किसानों को मात्र 400 वर्ग प्रति मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार मुआवजा नहीं बढ़ाएगी, किसी भी सूरत में वे रेलवे का कार्य नहीं होने देंगे। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने घोषणा करते हुए कहा कि 14 सितंबर को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों की महापंचायत होगी। रेलवे विभाग जहां कहीं भी कार्य करेगा, किसान उसको रोकेंगे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी तथा संचालन संजय राठी ने किया। धरने को पंचायत के संयोजक अंगद खानुपुर, प्रियंक घासीपुरा, पंकज राठी, रालोद जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान, सुधीर भारतीय, भाकियू तोमर गुट के विशाल अहलावत, जगपाल जोहरा, घनश्याम प्रधान, राजेश्वर आर्य, अशोक राठी, राजीव फौजी, राजेंद्र राठी, मांगेराम, बेगराज सिंह राठी, जितेंद्र भैंसी, जवाहर सिंह, रविंद्र फौजी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed