फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should unite for crop and breed development - Rakesh Tikat

Muzaffarnagar News: फसल और नस्ल बचाने को एकजुट हो जाए किसान- राकेश टिकैत

Tue, 24 Jan 2023 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers should unite for crop and breed development - Rakesh Tikat
28 जनवरी से मुजफ्फरनगर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी भाकियू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया है कि वह फसल और नस्ल बचाने के लिए एकजुट हो जाएं। सरकार किसान संगठनों में बिखराव कर किसानों का शोषण कर रही है। 28 जनवरी से मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विभिन्न मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
गांव दौलतपुर में टिकैत ने मंगलवार को मंसूरपुर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन श्यामपाल के आवास परिसर में किसानों के साथ बैठक की। श्याम पाल चेयरमैन को भारतीय किसान यूनियन का पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट किसान हित में लागू करें। बकाया गन्ना भुगतान, गन्ने का रेड घोषित करने विद्युत निगम द्वारा लगाए जा रहे मीटरों की समस्या आदि को लेकर 28 जनवरी से मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने गांव में कमेटी बनाकर अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान यूनियन से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरकाजी में बन रहे गाय अभयारण्य के लिए किसी भी किसान की जमीन का जबरदस्ती अधिग्रहण नहीं करने देंगे। संचालन युद्धवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, नवीन राठी, अंकित राठी, रणधोल राठी, छोटू बोपाड़ा, विकास बालियान, मोहित प्रधान, मैनपल, राजेश्वर अशोक प्रधान, टीटू राठी, राजीव फौजी, सोमपाल, डॉक्टर उदयपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed