फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should cultivate gram, lentil and mustard along with sugarcane: Shahi

गन्ने के साथ चना, मसूर और सरसों की खेती करें किसान : शाही

Tue, 24 Sep 2024 10:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers should cultivate gram, lentil and mustard along with sugarcane: Shahi
मोरना। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान खेती थी, हमें अपनी पहचान नहीं खोनी चाहिए। परंपराओं को जिंदा रखने की जिम्मेदारी हमारी है। किसान पूरे समाज का पेट भरने की ताकत रखते हैं। किसान गन्ने के साथ-साथ चना, मसूर, सरसों की भी खेती करें। हम किसान की आय दोगुना नहीं, कई गुना बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

भोकरहेडी स्थित आर्य समाज मंदिर में उत्तर प्रदेश अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का सपना देखा है। हम किसान हैं, इसलिए हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि गरीब, नौजवान, महिला और किसान मिलकर नए हिंदुस्तान का निर्माण करेंगे और देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। देश आत्मनिर्भरता के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसानों के खाते में ढाई लाख करोड़ रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में 111082 किसानों के खाते में 656 करोड़ रुपये आए हैं। जो किसान अभी भी छूट गए हैं वह अपने कागजों को ठीक करा लें। राहुल गांधी ने चुनाव के समय कहा था कि आपके खाते में खटाखट खटाखट पैसा आएगा, लेकिन किसी को एक रुपये भी नहीं मिला। पूर्व की सरकारों में किसान धरने दे रहे थे, जिले की 8 में से 7 चीनी मिलों का भुगतान हो चुका है। पूर्व की सरकारों में चीनी मिलों को सहकारी होने के बावजूद भी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डॉ. जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, तेजा गुर्जर, राजू अहलावत, ब्लाॅक प्रमुख अनिल राठी, ब्रजवीर सिंह ने भी संबोधित किया। अरुण पाल, वेदवीर सिंह, वरुण सहरावत, रामपाल सिंह, बबलू गुर्जर, प्रदीप सहरावत, संजय, संदीप चौधरी, अनुज गोयल उपस्थित रहे। अध्यक्ष्ता पूर्व चेयरमैन मदनपाल सिंह व संचालन मंडल अध्यक्ष डॉ. वीरपाल सहरावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed