फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should adopt organic technology of farming

किसान जैविक तकनीकी अपनाएं

Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt organic technology of farming
जासठ ब्लाक में कृषक प्रशिक्षण शिविर में बोलते वैज्ञानिक। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। ब्लाक परिसर में उप संभाग कृषि प्रसार के सभागार में कृषक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त कृषि प्रसार अधिकारी रामकिशोर ने किया। इसमें कृषकों को खेती के संबंध जानकारी देकर कृषि उपज बढ़ाने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में सेवानिवृत्त अपर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राज किशोर ने किसानों से कहा कि वे जैविक खेती अपनाएं और रासायनिक दवाइयों का कम से कम प्रयोग करें। कृषि वैज्ञानिक संजीव लांबा ने किसानों को सरसों की उन्नत प्रजाति के बीज संतुलित उर्वरक के साथ सरसों में लगने वाले कीट एवं रोगों के नियंत्रण के बारे में किस-किस दवाई का प्रयोग करना चाहिए, इसके बारे में बताया। सहायक विकास अधिकारी लीला पथ शर्मा ने मृदा प्रशिक्षण कराने की सलाह दी, जिससे किसान संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग कर उत्पादन को बढ़ा सकें एवं लागत को कम कर सकें। संचालन भारत वीर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मास्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। इस दौरान मनोज कुमार, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, शिवपाल, राकेश, रामकुमार ,चंद्रसेन आदि कर्मचारी मौजूद रहे। वीरेंद्र कुमार, अमरपाल, कृष्णपाल, अनुज काकरान, फखरे आलम, रिजवान, इमरान, मंगलसेन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed