फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers sent memorandum to Prime Minister

किसानों ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा 16-39-52

Fri, 27 Nov 2020 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers sent memorandum to Prime Minister
देवबंद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : DEVBAND
किसानों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

देवबंद। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने प्रधानमंत्री को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। साथ ही चेतावनी दी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो किसान सड़क व रेल चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब व हरियाणा के किसानों पर आंसू गैस के गोले व पानी की बौछार व लाठी चार्ज करना केंद्र सरकार को महंगा पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कृषि कानून बनाकर आंदोलन के लिए मजबूर किया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान कर्जबंध होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। ज्ञापन में कृषि कानून वापस लेने, स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करके किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, किसानों को कर्जमुक्त करने, गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल घोषित करने, कृषि कार्य के लिए किसानों को निशुल्क बिजली देने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित दिलाने तथा चीनी मिलों में हो रही घटतौली को तुरंत रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश राणा, जितेंद्र सिंह, कंवरपाल सिंह, वाजिद अली त्यागी, सरदार रवि सिंह, कारी सईद अहमद, वसीम, ऋषिपाल सिंह, मो. अखलाक, हाजी सुलेमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed