फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers seized railway track for six hours

भाकियू ने छह घंटे तक रेलवे ट्रैक कब्जाया

Wed, 30 Jan 2019 12:02 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 30 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers seized railway track for six hours
मुजफ्फरनगर में रेलवे ट्रैक पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
डीएम द्वारा बुलाई गई भाकियू नेताओं और चीनी मिल प्रबंधकों की बैठक में मिलों के जीएम के नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने रेलवे स्टेशन पहुंच ट्रैक जाम कर दिया। जिसके बाद जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। छह घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में वार्ता चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में डीएम, एसएसपी और चीनी मिलों के जीएम रेलवे स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को 10 फरवरी तक गन्ना मूल्य भुगतान का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया। शाम सात बजे रेलवे ट्रैक खोला गया।
विज्ञापन


चार दिन पहले भाकियू ने दो चीनी मिल प्रबंधकों तितावी के नागेंद्र चौधरी और खाईखेडी के सईम अंसार को कलक्ट्रेट में नाजिर के कार्यालय में बंधक बना लिया था। किसानों का 21 करोड़ का भुगतान करने के बाद उन्हें छोड़ा गया। वार्ता में यह तय हुआ था कि जिले की सभी चीनी मिलों के जीएम मंगलवार को डीएम की मौजूदगी भाकियू प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट में होने वाली बैठक के लिए नियत समय पर भाकियू नेता तो पहुंच गए, लेकिन चीनी मिलों की ओर से केवल टिकौला और मोरना चीनी मिल के जीएम ही बैठक में पहुुंचे। टिकौला किसानों का भुगतान कर चुकी है और मोरना सहकारी चीनी मिल है। बाकी छह चीनी मिलों के जीएम कलेक्ट्रेट में पहुंचने के बाद भी किसानों की भीड़ देखकर बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर भाकियू नेता राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत नाराज हो गए और उन्होंने किसानों से कहा कि रेलवे ट्रैक जाम करों, ये लोग वहीं पर आएंगे। किसान दोपहर डेढ़ बजे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और वहां भाकियू का बैनर और झंडा गाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसान रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठ गए। किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने की सूचना पर रेलवे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। जो ट्रेन मार्ग में जहां थी उसे पास के स्टेशन पर रोक दिया गया। तीन घंटे की लगातार कसमकश के बाद भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने घोषणा कर दी कि वह ट्रैक को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखेंगे और डीएम और एसएसपी के ऑफिस पर भी तालाबंदी की जाएगी। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी क्राइम आरबी चौरसिया सहित समस्त अफसर भाकियू नेताओं समझाने में लगे रहे, लेकिन बात नहीं बनी।

शाम करीब छह बजे डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों की मांग पर सभी चीनी मिलों के जीएम को रेलवे स्टेशन बुलाया गया। किसानों को 10 फरवरी तक गन्ना मूल्य भुगतान का आश्वासन दिया। तब करीब सात बजे ट्रैक खोला गया। भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक, अशोक घटायन, विकास शर्मा, विपिन, प्रदीप, मांगेराम त्यागी, नवीन राठी, मनोज सहरावत, योगेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।

खतौली में मालगाड़ी और मंसूरपुर में पैसेंजर ट्रेन रोकी        
खतौली/मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ताओं के आंदोलन चलते  दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों को मेरठ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। खतौली रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी ट्रेन को रोकी तथा मंसूरपुर में पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। रेल यातायात ठप होने से रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान रहे। गांव छछरपुर के सेवाराम ने बताया कि उसको सहारनपुर में किसी काम से जाना था, ट्रेन यातायात ठप होने से वह नहीं जा सका।

गांव चलसीना निवासी अक्षय ने बताया कि उसको दिल्ली जाना था। इसी गांव के सतेंद्र पाल ने बताया कि उसे राजस्थान जाना था। गांव भैंसी निवासी जसबीर ने बताया कि उसको मेरठ में डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराना था। उसने डॉक्टर से समय भी लिया था। ट्रेन यातायात ठप होने से वह मेरठ नहीं जा सका। जानसठ के गांव सादपुर निवासी कस्तूरी ने बताया कि उसको अपने बच्चों को साथ लेकर मेरठ जाना था। देर शाम तक कस्तूरी ट्रेन की इंतजार में बच्चों के साथ स्टेशन पर ठंड में परेशान रहीं।


उधर, भाकियू के आंदोलन के कारण दिल्ली-अंबाला पैसेंजर ट्रेन को मंसूरपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। यात्री बावरी निवासी नरेश कुमार और उसकी पत्नी मुन्नी को मुजफ्फरनगर जाना था, लेकिन 6 बजे तक भी जब ट्रेन नहीं चलीं, तो अपने सामान को लेकर रोडवेज बस से मुजफ्फरनगर रवाना हो गए। रोहाना निवासी रमेश और उसकी पत्नी हरप्यारी तीन घंटे के इंतजार के बाद बस से अपने गांव के लिए रवाना हो गए। रेल यातायात ठप होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed