फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers saw provisional publication in all four committees

Muzaffarnagar News: चारों समितियों में किसानों ने देखा अनंतिम प्रकाशन

Sat, 11 Mar 2023 04:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers saw provisional publication in all four committees
सहकारी समितियों के बोर्ड गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल/रोहाना कलां। सहकारी समितियों के पंचवर्षीय चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। समिति दफ्तरों पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सभी समितियों पर किसानों ने प्रकाशित सूची का अवलोकन किया और लिस्ट प्राप्त की। शनिवार से चुनाव के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है।
चरथावल विकास खंड क्षेत्र में चार सहकारी समितियां संचालित है। पूर्व निर्धारित घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। बहेड़ी बेगमपुर के लेखाकार अशोक शर्मा ने बताया 11 गांवों के लिए 3061 किसानों की अनंतिम सूची घोषित की गई है। हालांकि आज आपत्ति के बाद इसमें जांच के उपरांत फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन

बिरालसी के प्रबंध निदेशक राज कुमार ने बताया इस समिति में 12 गांवों में 5048 किसान मत डालने के लिए सम्मलित किए गए है। पूर्व चेयरमैन सोमपाल आदि ने दफ्तर पर जाकर सूची देखी। चरथावल समिति क्षेत्र में 22 गांवों के पांच हजार किसानों की सूची जारी की गई। विजेंद्र त्यागी, सुनील दत्त त्यागी आदि ने समिति कार्यालय पहुंचकर सूची का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 गांवों की दूधली साधन सहकारी समिति में 3900 मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए गए। चारों समितियों के प्रशासक/ एडीसीओ शोभाराम ने बताया चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। हर समिति में आरक्षित और अनारक्षित सहित नौ-नौ निर्वाचन क्षेत्रों में गांवों को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed