फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   farmers protest kisan andolan up latest news updates

यूपी गेट पर किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, आज पंचायत में आएंगे कई खापों के चौधरी

Wed, 17 Mar 2021 07:14 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 17 Mar 2021 07:14 AM IST
विज्ञापन
farmers protest kisan andolan up latest news updates
Farmers Protest - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के सिसौली में होने वाली भाकियू की मासिक पंचायत बुधवार को यूपी गेट आंदोलन स्थल पर होगी। इसमें कई खाप के चौधरी और किसान शामिल होंगे। पंचायत को लेकर मंगलवार को आंदोलन स्थल पर तैयारी की गई। पंचायत को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा किसानों को जुटने का आह्वान किया गया। शाम को किसानों ने आंदोलन स्थल पर तिरंगा यात्रा निकाली।

विज्ञापन


भाकियू की हर महीने 17 तारीख को सिसौली में मासिक पंचायत होती है। जिसमें खाप चौधरियों के साथ ही किसान जुटते हैं। यह पंचायत बुधवार को यूपी गेट आंदोलन स्थल पर होगी। इसमें किसानों की समस्या पर तो चर्चा होगी इसके साथ ही आंदोलन को गति देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आंदोलन को किस तरह से आगे बढ़ाया जाए इसको लेकर सभी किसानों से विचार विमर्श भी किया जाएगा। पंचायत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आंदोलन स्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों के साथ बैठक की। किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंचायत में जुटने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

आंदोलन स्थल पर तिरंगा यात्रा निकाली...

शाम को किसानों ने आंदोलन स्थल पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा शाम छह बजे मंच से शुरू हुई और आंदोलन स्थल पर जगह जगह होते हुए वापस मंच पर आकर खत्म हई। इस यात्रा में महिला समेत सभी किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गाजीपुर कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा का कहना है कि जहां सरकार ने एक कॉल की दूरी बता कर शिगूफा छोड़ा था। वहीं किसान रोज ही अनशन पर भूखे रह कर सरकार को पुकार रहे हैं। जिस तरह सर्दी से किसानों के मरने की खबरें आई थी सरकार शायद चाहती है कि अब आने वाली गर्मी में किसानों की शहादत हो।

11 किसान रोजाना की तरह बैठे अनशन पर...

यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन को मंगलवार को 111 दिन हो गए। मंगलवार को भी 24 घंटे कि लिए किसान भूख हड़ताल पर बैठे। 111वें दिन अजायब सिंह , बलिहार , देवेंद्र सिंह , असगर अली, नत्थू यादव , विजय यादव , केदारनाथ पटेल, हरिनथुनी सिंह, राजपाल सिंह यादव, सुधीर यादव, महावीर सिंह अनशन पर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed