फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers protest in Collectorate, protest against electricity meter

कलेक्ट्रेट में किसानों का धरना, बिजली मीटर का विरोध

Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Collectorate, protest against electricity meter
कलक्ट्रेट में धरना देते भरतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि ट्यूबवेलों पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। सरकार ने सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क देने का एलान किया था, ऐसे में मीटर का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को धरने पर किसान समस्याओं पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोवंशीय पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इस तरफ नहीं है। किसान की आय बढऩे के बजाए घट रही है। डीजल के दामों पर नियंत्रण होना चाहिए। किसानों को 50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार पंजीकृत किसानों का नियम अपना सकती है। बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। कृष्णा, हिंडन और काली नदी प्रदूषण फैला रही है। चकबंदी के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार जिले में हुआ है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एलान किया कि अगर किसानों का शोषण किया तो आंदोलन होगा। अध्यक्षता महेश प्रधान और संचालन बिल्लू राणा ने किया। पृथ्वी सिंह, तेजपाल सिंह, अजय कुमार, विक्रम सिंह, शमीम खान, गौरव त्यागी, राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed