फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers protest at Mansoorpur Sugar Mill Gate

मंसूरपुर शुगर मिल गेट पर किसानों का धरना

Wed, 04 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Mansoorpur Sugar Mill Gate
मंसूरपुर में मिल गेट पर धरना देकर बैठे किसान। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर शुगर मिल गेट पर किसानों का धरना
विज्ञापन

मंसूरपुर। इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मंसूरपुर शुगर मिल गेट पर धरना दिया। मिल उपाध्यक्ष द्वारा इंडेंट बढ़ाने की मांग के आश्वासन पर तीन घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

रालोद जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान मंसूरपुर शुगर मिल पहुंचे और इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि कम इंडेंट जारी होने से अभी किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। इंडेंट बढ़ाया जाए, ताकि किसान समय पर मिल में गन्ना डाल सकें। धरने पर किसानों को पता चला कि जिला प्रशासन ने मोरना शुगर मिल का एक लाख कुंतल गन्ना मंसूरपुर शुगर मिल को आवंटित कर दिया है। धरने पर पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक विश्वामित्र पाठक के सामने इसका विरोध किया और कहा कि पहले मंसूरपुर क्षेत्र के किसानों का गन्ना लिया जाए। धरने पर किसानों के बीच पहुंचे शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने किसानों से कहा कि मिल अपनी पूरी क्षमता से चल रही है। फिर भी जितना हो सकेगा इंडेंट बढ़ाया जाएगा। किसान का एक-एक गन्ना लेकर ही बंद होगी। धरने पर राजेश्वर आर्य, मास्टर संजीव राठी, अमरपाल, अशोक राठी, जगपाल जोहरा, इंदर भगत, अंकुश मलिक, मनोज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता हनीफ ने की तथा संचालन विकास बालियान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed