{"_id":"63dbba277636e955ce5acccd","slug":"farmers-protest-against-cow-sanctuary-continues-muzaffarnagar-news-c-14-1-102603-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य के विरोध में किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य के विरोध में किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। गांव मेघा चंदन में गाय अभयारण्य के लिए ली गई भूमि के विरोध में किसानों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि समस्या का निस्तारण होने तक धरना जारी रहेगा।
गांव मेघा चंदन में प्रशासन ने भूमि चिह्नित की है। किसानों का कहना है कि करीब 200 बीघा भूमि भूमिधर किसानों की है। अगर प्रशासन ने यह जमीन ले ली तो किसानों के समक्ष परिवारों के पालन पोषण की समस्या आ जाएगी। इसी के विरोध में क्षेत्र के किसान 17 जनवरी से धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। इस दौरान गांव शकरपुर के पूर्व प्रधान ओम सिंह, मांगेराम मुखिया, कृष्ण पाल चेयरमैन, दीप चंद, धीर सिंह मेघा, श्याम सिंह डीलर, जयवीर सिंह, मंगत सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।