फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers opposed to agricultural laws by planting chaupal

किसान चौपाल लगाकर कृषि कानूनों का किया विरोध

Sat, 26 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers opposed to agricultural laws by planting chaupal
गांव में बैठक कर किसानों को जागरूक करते हुए सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान चौपाल लगाकर कृषि कानूनों का किया विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने कृषि कानूनों को लेकर गांवों में अभियान चलाकर किसान चौपाल लगाकर इनके नुकसान से किसानों को अवगत कराया। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कूकड़ा, बिलासपुर और धंधेडा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने किसान चौपालों में कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं, जिसमें किसानों के मूल अधिकारों को छीनने का प्रयास किया गया है। नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, शलभ गुप्ता, राजीव बालियान, शौकत अंसारी, जनार्दन विश्वकर्मा, टीटू रमन पाल, पूर्व प्रमुख अमित राठी, चौधरी कृष्णपाल राठी, पप्पू प्रधान, मनसाब अली, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर में भी सपा नेताओं ने किसान चौपाल आयोजित कर किसान आंदोलन का समर्थन किया। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के नुकसान से किसानों को अवगत कराया गया। विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, अनेश निर्वाल, सालिम चौधरी, लोकेश कश्यप, अशरफ मलिक, शकील अहमद और मुशर्रफ अली आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed