फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers' opinion should be taken: Naresh Tikait

किसानों की राय ली जानी चाहिए : नरेश टिकैत

Sat, 26 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers' opinion should be taken: Naresh Tikait
लालूखेड़ी में जाम लगा कर धरना देते किसानों के साथ बैठे भायिकू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि विधेयक लाने से पहले किसानों की राय भी लेनी चाहिए। किसानों पर अपनी बात जबरन नहीं थोपनी चाहिए। कृषि विधेयक देश के किसान को बर्बाद कर देगा। इससे केवल बड़े लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक किसान हित में नहीं है। एक व्यक्ति को चार हजार बीघा तक जमीन देने की बात की जा रही है, ऐसे में किसान को मजदूर बनाने की योजना है। हम किसानों की बर्बादी होते नहीं देख सकते। यही हाल रहा तो किसान खेती करना छोड़ देगा। यह कृषि विधेयक वास होना चाहिए। केंद्र सरकार ने पूरे देश में विरोध के बाद भी इसे पेश कर दिया। यही हाल रहा तो ये तो देश में चुनाव भी खत्म करा देंगे। गांव में किसान किन परिस्थितियों में जी रहा है, यह तो किसान जानता है। उसकी आर्थिक तंगी सरकार को दिखाई नहीं दे रही है। जब कोई नया कानून बनाते हैं तो उसमें किसान प्रतिनिधियों की राय भी ली जानी चाहिए। कोई भी कानून किसान पर थोपा नहीं जाना चाहिए। थोपे जाने वाले कानून का भाकियू हमेशा विरोध करेगी। किसान को देश में कहीं भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम का पैसा नहीं मिलना चाहिए। कृषि विधेयक पर हमारा विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed