फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers Meet CM Yogi in Lucknow, Demand Expansion of Morna Sugar Mill and Reforms in Cane Purchase

Muzaffarnagar: किसानों की मांग सीएम तक, मोरना शुगर मिल विस्तार से लेकर गन्ना भाड़ा खत्म करने तक रखी बातें

Fri, 05 Dec 2025 08:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Dec 2025 08:38 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गन्ना भाड़ा खत्म करने, धान खरीद में तेजी और मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण की मांग की। किसानों से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Farmers Meet CM Yogi in Lucknow, Demand Expansion of Morna Sugar Mill and Reforms in Cane Purchase
सीएम योगी को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान किसानों ने मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण, गन्ना क्रय केंद्रों पर लगने वाले भाड़े को समाप्त करने और धान खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग रखी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: नौचंदी पुलिस की शर्मनाक हरकत, रात में युवक का शव उठाकर दूसरे थानाक्षेत्र में रखा, हुई कार्रवाई 

विज्ञापन

गन्ना, धान खरीदी और एक्सप्रेसवे को लेकर प्रमुख मुद्दे उठे
राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से ले जाने के प्रस्ताव सहित कई क्षेत्रीय और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से गन्ना भाड़ा समाप्त करने की मांग कर रहे हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक भार कम हो सके।

 

गन्ना मूल्य वृद्धि पर आभार, नीतियों में सुधार की अपेक्षा
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान ने गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने किसान हितों से संबंधित नीतियों और सामाजिक सरोकारों पर सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।

प्रतिनिधिमंडल में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र रंधावा, युवा भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार और अतुल बालियान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed