फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers made the movement a weapon to save the land: Tikait

जमीन बचाने के लिए आंदोलन को हथियार बनाए किसान : टिकैत

Sun, 05 Feb 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers made the movement a weapon to save the land: Tikait
राजकीय कालेज में भाकियू के धरना को समर्थन देते
- भाकियू के धरने के आठवें दिन सपा महासचिव और विधायकों ने दिया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार पेंच चढ़ाकर बात करेगी तो उनका धरना चलता रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को मांगों से अवगत कराया गया है। बातचीत करनी हो तो वह तैयार है। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर उन्हें अपनी जमीन बचानी है तो आंदोलन करना होगा।
सरकुलर रोड स्थित जीआईसी मैदान में चल रहे भाकियू का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। किसानों के बीच टिकैत ने कहा कि ऐसी आफत आ गई कि अगर दस साल पुराने ट्रैक्टर या कार किसी ने ले लिए, तो उसका इलाज बंध जाता है। कोई किसान दस साल में ट्रैक्टर नहीं खरीद सकता। बड़ी कंपनियों को लाभ देने के लिए यह काम किए जा रहे है। कर्जा दिया जाएगा उसकी रिकवरी की जाएगी। सरकार गन्ने का भाव बढ़ा नहीं रही है, भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंचायत के लिए तैयार रहे पुलिस
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दस फरवरी को होने वाली पंचायत को लेकर प्रशासन को भी अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की तरह ही प्रशासन अपनी पुलिस फोर्स तैयार रखें। किसानों अपने-अपने भंडारे लगाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि बाहर के कोई भी किसान नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-रालोद नेताओं ने दिया समर्थन
भाकियू के जीआईसी में दिए जा रहे धरने को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक, चरथावल विधानसभा से विधायक पंकज मलिक और शामली के रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। मलिक ने कहा कि हमारा मकसर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का है।

राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने भी किया धरना शुरु
भाकियू के धरना स्थल पर ही उनके समर्थन में राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने भी अपना धरना शुरु कर दिया। इस दौरान संगठन से जुड़ी बडी संख्या में मंगलामुखी भी धरने में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नें किसान त्रस्त है। सरकार को किसानों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने नारेबाजी भी की।

बेनतीजा रही बातचीत
जीआईसी मैदान में पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, उप जिलाधिकारी परमानंद झा, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से बात की। हालांकि इस बार की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। भाकियू पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी सभी मांगों को दोहराया।


ये रहे मौजूद
भाकियू धरने के आठवें दिन चौधरी गौरव टिकैत, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नवीन राठी, धीरज लाटियान, ओमपाल सिंह मलिक, चौधरी शक्ति सिंह, पीयूष पंवार, कुलदीप सिरोही, अशोक घटायान, प्रमोद अहलावत, मनोज बालियान, देव अहलावत, मानसिंह मलिक, सत्येंद्र पुंडीर, विकास शर्मा, हर्ष चौहान, अनुराग चौधरी, बाबूराम तोमर, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed