फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers made aware of natural farming.

Muzaffarnagar News: प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

Thu, 18 Jun 2026 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers made aware of natural farming.
तितावी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में प्राकृतिक खेती पर एक किसान कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी इसमें मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। बघरा में सैनी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि को आत्मनिर्भर बनाना और पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने किसानों से स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में सहयोग हेतु प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों ने तकनीकी जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का उद्देश्य रसायन मुक्त खेती, कम उत्पादन लागत और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना था।भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मुकेश कश्यप कार्यशाला के संयोजक रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित राठी, जिला महामंत्री तरुण राजकुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed