फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers locked, mill gave assurance of payment

Muzaffarnagar News: किसानों ने जड़ा ताला तो मिल ने दिया भुगतान का आश्वासन

Sat, 24 Jun 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked, mill gave assurance of payment
बुढ़ाना में गन्ना विभाग कार्यालय पर ताला लगाते भाकियू कार्यकर्ता।
- बुढ़ाना की भैसाना चीनी मिल पर भाकियू के कार्यकर्ताओं का धरना जारी
विज्ञापन

30 जून तक 25 करोड़ और अक्तूबर तक संपूर्ण भुगतान का आश्वासन मिला

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भाकियू का भैसाना चीनी मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। चीनी मिल अधिकारियों के व्यवहार से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना विभाग कार्यालय पर ताला लगा दिया। मिल उपाध्यक्ष और गन्ना प्रबंधक किसानों के बीच पहुंचे और 30 जून तक 25 करोड़ और अक्तूबर तक संपूर्ण भुगतान का आश्वासन दिया।
भाकियू पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे धरना स्थल पर हुई। इसके बाद तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के साथ कार्यकर्ता गन्ना विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और ताला लगा दिया। मिल उपाध्यक्ष जंगबहादुर तोमर और गन्ना प्रबंधक शिव कुमार त्यागी किसानों के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

मिल उपाध्यक्ष ने बताया कि 30 जून तक 25 करोड़, जुलाई में 48 करोड़, अगस्त में 60 करोड़, सितम्बर में 80 करोड़ और अक्तूबर में पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर किसानों ने गन्ना विभाग कार्यालय पर लगाया ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जून माह का 25 करोड़ का भुगतान 30 जून तक न मिला तो दो जुलाई को किसान फिर से गन्ना विभाग कार्यालय पर ताला लगा देंगे। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होगी उनका धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, विकास त्यागी, सुधीर सहरावत, पिंटू, अजीत, तैमूर राणा, इसरार, अनिल सैनी, अकबर, बाबू, सोहनवीर, प्रवीण, सोबीर, राजबीर सिंह, विपिन और धीर सिंह मौजूद रहे।


गन्ना आयुक्त के आदेश भी नहीं मान रहे चीनी मिल अधिकारी
बुढ़ाना। किसान चीनी मिल के अधिकारियों से अधिक चीनी बेचकर भुगतान करने की मांग करते आ रहे है। उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ने चीनी मिल के अध्याशी को 10 हजार क्विंटल चीनी प्रतिदिन बेचने की अनुमति 16 जून को दे दी थी। भाकियू नेता अनुज बालियान और संजीव पंवार का कहना है कि गन्ना आयुक्त के अनुमति पत्र को भी चीनी मिल के अधिकारी नहीं मान रहे है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चीनी मिल के अधिकारी गन्ना आयुक्त सहारनपुर के आदेश नहीं मानते तो मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed