फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers jammed the Delhi-Pauri highway

किसानों ने किया दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग जाम किया

Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed the Delhi-Pauri highway
रामराज गन्ना समिति कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में रामराज गन्ना विकास समिति द्वारा किसानों को गन्ने की पर्चियों के आवंटन में की जा रही धांधली के आरोप में किसानों ने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। बाद में गन्ना समिति परिसर में किसानों ने धरना दिया। डीसीओ के एक सप्ताह में व्यवस्था ठीक करने के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व टिकौला चीनी मिल परिसर में गन्ना पर्चियों के वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर किसानों ने धरना दिया था। मिल प्रबंधन ने धरनारत किसानों को दो दिन में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया था। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को कई गांवों के किसानों ने रामराज गन्ना विकास समिति कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद यात्रियों की समस्या को देखते हुए जाम खोल कर आंदोलित किसान गन्ना विकास समिति परिसर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी मिलने पर आसपास के किसान नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
गन्ना समिति द्वारा की जा रही अनियमितताओं के आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेंद्र सिंह और भूम्मा प्रधान कपिल कुमार ने जिला गन्ना अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। धरने की जानकारी मिलने पर डीसीओ ओपी यादव धरनारत किसानों के बीच पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। किसानों का आरोप था कि पर्ची वितरण करने वाले गन्ना माफिया से मिले हैं। किसानों को पर्ची न देकर माफिया के माध्यम से मिल में गन्ना आपूर्ति कराते हैं, जिससे किसानों को परेशानियां हो रही है। इस पर डीसीओ ने जल्द ही इस ओर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप मीरापुर। भूम्मा रोड निवासी विवाहिता ने अपने ससुर व दो देवरों पर उत्पीड़न करने के आरोप में थाने में तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर व देवर प्रतिदिन उसके साथ गालीगलौज व अश्लील हरकतें करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed